शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार की अहम बैठक पटना में संपन्न* # 29 नवम्बर का विधान सभा घेराव स्थगित*

*-:आवश्यक सूचना :-*
=============

# *शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार की अहम बैठक पटना में संपन्न*

# *29 नवम्बर का विधान सभा घेराव स्थगित*

आज दिनांक 26.11.2017 को शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार की अहम बैठक पटना में संपन्न हुई. बैठक में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पूरण कुमार, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आनंद मिश्रा, TSUNSS (गोप गुट) के प्रदेश अध्यक्ष मार्केण्डेय पाठक, TSS के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश रंजन, बिहार राज्य प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश भारती, नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक शिवेन्द्र पाठक, राज्यस्तरीय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल पाण्डेय, आदर्श अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव अमित विक्रम, उत्क्रमित माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलकांत  एवम् उच्च माध्यमिक शिक्षक न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक डॉ. रविशंकर शामिल हुए।

                 बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जितने भी याचिकाकर्ता शिक्षक संगठन और अन्य महत्वपूर्ण सहयोगी संगठन माननीय उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसला के परिपेक्ष्य में और सरकार के बदलते तेवर का अवलोकन कर सर्वप्रथम वरीय अधिवक्ता से सलाह लेकर शिक्षक हित में आगे की ठोस रणनीति तैयार किया जाए। तत्पश्चात उच्च न्यायालय के कई वरीय अधिवक्ताओं से सलाह - मशविरा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तत्काल 29 नवम्बर के विधान सभा घेराव को स्थगित  करते हुए पूरी उर्जा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लगाया जाए। शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन से भी अलग नहीं है लेकिन सही समय पर आंदोलनात्मक रणनीति घोषणा की जाएगी।

*निवेदक :- सभी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष*
Previous
Next Post »